मध्य प्रदेश

खेल स्टेडियम में क्रिकेटरों को दिया प्रशिक्षण,क्रिकेट खिलाड़ियों कवरजिस्ट्रेशन भी किया

Gulabi Jagat
1 Nov 2025 8:37 PM IST
खेल स्टेडियम में क्रिकेटरों को दिया प्रशिक्षण,क्रिकेट खिलाड़ियों कवरजिस्ट्रेशन भी किया
x
रायसेन ।जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा खेल परिसर मैदान में अंडर - 13, अंडर-18 और अंडर-22 की ट्रायल्स रखी गई थी ।जिसमें रायसेन जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों ने ट्रायल्स और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भाग लिया । इस ट्रायल्स में उदयपुरा, सिलवानी, बेगमगंज सुल्तानपुर ,देहगाँव, सलामतपुर, उमरावगंज , मंडीदीप और रायसेन के लगभग सत्तर क्रिकेट खिलाड़ी इस ट्रायल्स में शामिल हुए । इन्हीं खिलाड़ियों में से जिले की अलग अलग आयु वर्ग की टीम की घोषणा की जानी है। जो आगामी माह में इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने जाएगी ।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजहर कुरैशी , सदस्य मुकेश शर्मा , इरफान ख़ान , उदयपुरा के योगेन्द्र राजपूत , सुल्तानपुर के सौरव मिरोथे , देवनगर के गौरव ऑड और कई खिलाड़ियों के पैरेंट्स मौजूद थे । जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मुदित शेजवार के निर्देशन में किए गए। इस ट्रायल के बाद जिले की सभी आयु वर्गों की टीम की घोषणा की जाएगी।
Next Story