- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- ग्वालियर में देर रात...
ग्वालियर में देर रात दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत 25 घायल

ग्वालियर में देर रात दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत 25 घायल
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में NH-79 पर देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत ग्वालियर के जय आरोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.यह हादसा चिन्का के पास हुआ. पुलिस अधिकारी राम महेश यादव के मुताबिक, ये सभी मजदूर धान की रोपाई का काम करने के लिए चीनीर क्षेत्र में आए थे. काम खत्म करने के बाद जब वे वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई.
ट्रक और लोडिंग वाहन की भिड़ंत में भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत और 21 लोग घायल
— Johardesh (@DeshJohar) August 18, 2026
गोहद चौराहे के पास ट्रक और लोडिंग वाहन जोरदार टक्कर से भीषण सड़क हादसा
हादसे में लगभग 8 लोगों की मौत की सूचना है।
हादसे में करीब 21लोगो का ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है।पुलिस की पुष्टि जल्द pic.twitter.com/Fe3jwqmYlO





