- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Tikamgarh: घर में छिपा...
मध्य प्रदेश
Tikamgarh: घर में छिपा था कोबरा, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया
Sarita
31 July 2025 12:32 PM IST

x
Tikamgarh टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक घर में कोबरा सांप छिपा हुआ था। आपको बता दें कि यह मामला पुलिस लाइन के पीछे स्थित अयोध्यापुरी का है, यहाँ एक घर में काला कोबरा सांप देखा गया।गृहस्वामी जितेंद्र ने बताया कि सांप दरवाजे के पीछे छिपा हुआ था। जब उन्होंने सांप को भगाने की कोशिश की, तो वह कमरे में जाकर अलमारी के पीछे छिप गया। वन रक्षक दीपेश प्रजापति को तुरंत इस मामले की सूचना दी गई।
वन रक्षक ने मौके पर पहुँचकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया और एक डिब्बे में बंद करके जंगल में छोड़ दिया। वन रक्षक दीपेश का कहना है कि यह कोबरा प्रजाति का काला सांप है जो बेहद जहरीला होता है और इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है।
TagsTikamgarhघरकोबराhousecobraजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





