- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bharhut गांव में बाघ...
मध्य प्रदेश
Bharhut गांव में बाघ का आतंक, वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग
Tara Tandi
2 March 2025 1:50 PM IST

x
Umaria उमरिया: मध्यप्रदेश उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर रेंज में बाघिन की आमद से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है, शिकार की तलाश में बाघिन गांवों की ओर रुख कर रही है, जिससे लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। वन विभाग ने गश्ती दल को सक्रिय कर दिया है, लेकिन बाघिन के बढ़ते मूवमेंट से लोग भयभीत हैं.
हाल ही में भरहुत गांव में एक घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। गांव के शिवम बड़गैया रात के समय अपने पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते के साथ घर के पास टहल रहे थे। तभी अचानक झाड़ियों से बाघ निकला, शिवम कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनका कुत्ता खतरे को भांप गया और तेज भौंकने लगा. बाघ पहले एक पल के लिए रुका, लेकिन फिर युवक को छोड़कर कुत्ते पर झपट पड़ा. उसने कुत्ते को जबड़े में दबोच लिया और घसीटते हुए गांव के बाहर ले गया.
शिवम ने हिम्मत दिखाते हुए अपने श्वान को बचाने की पूरी कोशिश की, किसी तरह बाघ ने कुत्ते को छोड़ा, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था. जिला मुख्यालय ले जाकर उसका इलाज कराया गया, मगर ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, और ग्रामीण वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
TagsBharhut गांव बाघ आतंकवन विभागजल्द कार्रवाई मांगTiger terror in Bharhut villageForest Departmentdemand for immediate actionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





