मध्य प्रदेश

महिला को मौत का डर दिखाकर ठगे 40 लाख रुपये, तीन तांत्रिक गिरफ्तार

Saba Naaz
23 Jun 2025 7:10 AM IST
महिला को मौत का डर दिखाकर ठगे 40 लाख रुपये, तीन तांत्रिक गिरफ्तार
x
Bhopal भोपाल : भोपाल क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक महिला को तंत्र-मंत्र का झांसा देकर करीब 40 लाख रुपए ठग लिए थे। आरोपियों ने महिला को डराते हुए कहा था कि अगर पूजा-पाठ नहीं कराओगी तो मौत हो जाएगी।
महिला की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने प्रकरण दर्ज कर मुख्य आरोपी अंकित सिंह सहित उसके दो साथियों मोहित और सनी अवस्थी को भी गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के अनुसार महिला भोपाल की रहने वाली है। उसने पुलिस में शिकायत की थी कि एक व्यक्ति ने घर में बड़ी पूजा न कराने पर माता-पिता और भाई की मृत्यु हो जाने का डर दिखाकर 20 लाख रुपए नकद और करीब 20 लाख के सोने-चांदी के जेवर ठग ले गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
घटना करीब एक सप्ताह पहले की है। क्राइम ब्रांच की टीम शनिवार देर शाम अशोका गार्डन क्षेत्र में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अंकित सिंह को धरदबोचा। इसके बाद प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के मकान मालिक सनी अवस्थी और अंकित सिंह के मामा मोहित सिंह को गुजरात के कच्छ से पकड़कर भोपाल लाई है। पुलिस को जालसाज गिरोह के पास से महिला के साथ रुपए के लेनदेन के सबूत भी मिले हैं। आरोपियों ने नकदी के अलावा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी कराए हैं।
इस मामले में मुख्य आरोपी अंकित सिंह का भाई आसू सिंह और रूप पार्टनर लकी पाण्डेय कुछ नकदी और सोने के कुछ जेवर लेकर फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। मुख्य आरोपी 25 वर्षीय अंकित सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला है। उसका मामा मोहित सिंह भी बलिया का रहने वाला है। अंकित सिंह प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि मोहित सिंह वर्तमान में कच्छ में फल का ठेला लगा रहा था। अंकित सिंह का मकान मालिक सनी अवस्थी भी भोपाल में प्राइवेट जॉब करता है। इसी ने अपने आईडी पर दोनों कंपनियों के जेवर गिरबी रखवाया था।
Next Story