मध्य प्रदेश

बीएमएचआरसी में तीन नए विशेषज्ञों ने किया ज्वाइन

Admin Delhi 1
13 Jun 2023 11:55 AM IST
बीएमएचआरसी में तीन नए विशेषज्ञों ने किया ज्वाइन
x

भोपाल न्यूज़: बीएमएचआरसी में हृदय रोग विभाग (कार्डियोलॉजी), हृदय रोग शल्यक्रिया विभाग (सीटीवीएस) और न्यूरो सर्जरी विभाग में तीन नए डॉक्टर आए हैं. हृदय रोग विभाग में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमन चतुर्वेदी के साथ विभाग में अब विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या 2 हो गई है. वहीं सीटीवीएस विभाग में डॉ गिरिराज कुमार गर्ग ने और न्यूरो सर्जरी विभाग में डॉ राकेश मिश्रा ने पदभार संभाला है. इसके साथ ही न्यूरो सर्जरी विभाग में अब विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या तीन हो गई है. बीएमएचआरसी में अब अत्याधुनिक तरीके से हार्ट की नसों की जांच होने लगी है. हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष शंखधर ने बताया कि आईवीयूएस व एफएफआर पद्धति से नसों के अंदर अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है. इसका लाभ मरीजों को मिलेगा.

चौकीदार पर चाकू से जानलेवा हमला

शहर के तलैया थाना इलाके स्थित इकबाल मैदान के पास दरमियानी देर रात एक चौकीदार से बदमाश ने पैसे छीनने को लेकर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. फरियादी तीरथ सिंह रात 2 बजे वह इकबाल मैदान के पास सो रहा था. आरोपी अमन आसिफ ने नशे में चौकीदार से पैसे छीनने लगा. जब उसने विरोध किया, तो उसने चाकू से उस पर तीन-चार वार किए, जिससे उसे गंभीर चोट आई.

Next Story