- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बारात की कार पेड़ से...
मध्य प्रदेश
बारात की कार पेड़ से टकराई, दूल्हा समेत तीन घायल, मची चीख पुकार
Gulabi Jagat
19 April 2025 6:21 PM IST
x
रायसेन ।रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें एक बारात की कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दूल्हा समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब बारात सुल्तानगंज के घोघरी गांव से खुरई जिला सागर जा रही थी।
तभी एक कार सुल्तानगंज से बेगमगंज सड़क पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से निकाल कर बेगमगंज सिविल अस्पताल ले जाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद दूल्हा संतराम चढ़ार पिता हेमराज को खुरई शादी के लिए रवाना कर दिया गया।वहीं चालक की हालत गंभीर होने के कारण उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। इस हादसे ने बारात की खुशियों को अचानक से गम में बदल दिया। गनीमत रही कि समय रहते घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी जान बचाई जा सकी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद के लिए आगे आए और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद दूल्हे के परिवार में चिंता की लहर है। दूल्हे के पिता हेमराज ने बताया कि उनका बेटा पूरी तरह से ठीक है और शादी में शामिल होने के लिए खुरई पहुंच गया है।
पुलिस ने बताया कि वहीं चालक के परिवार वाले उसकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारतीन घायलमची चीख पुकारदूल्हा
Next Story





