- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जनसुनवाई में फिर गूंजी...
मध्य प्रदेश
जनसुनवाई में फिर गूंजी जलसंकट, आम रास्तों पर अतिक्रमण और गांव गांव बिक रही अवैध शराब की समस्या
Gulabi Jagat
2 April 2025 2:23 PM IST
x
Raisen। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में एक बार फिर से गांव गांव बिक रही अवैध शराब, धार्मिक स्थलों के आसपास बिक रही शराब दुकानों का महिलाओं ने एकजुट होकर विरोध कर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को आवेदन दिए।इसके अलावा तहसील रायसेन के रामपुर रमासिया और गौहरगंज के मालथौन मे पानी की भारी किल्लत की समस्या लेकर महिलाएं पानी मांगने खाली कुप्पियाँ लेकर जनसुनवाई में पहुँची।वहीं जनपद पंचायत गैरतगंज देवनगर की ग्राम पंचायत लिलगवां में पीएम आवास योजना में जमकर सचिव रोजगार सहायक सचिव द्वारा धांधली की शिकायत करने ग्रामीण पहुंचे।उन्होंने जिपं सीईओ अंजू पवन भदौरिया को आवेदन दिया।आवेदन में बताया गया है कि सचिव और रोजगार सहायक मिलजुलकर भेंट पूजा लेकर अपात्रों को पीएम आवास योजना का फायदा दिया जा रहा है।जबकि गरीब पात्र हितग्राही पीएम आवास योजना के लाभ से वंचित रखा जा रहा है।जो कि सरासर गलत और अनुचित है।
Delete Edit

इस तरह कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा द्वारा बारी बारी से नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया गया।।जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया, डिप्टी कलेक्टर सरोज अग्निवंशी तथा अल्का सिंह पीआरओ अनुभा सिंह सहित जिला अधिकारी उपस्थित हैं। अनुभागों से एसडीएम,जनपद सीईओ, अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से जनसुनवाई में उपस्थित हैं।
Tagsजनसुनवाईगूंजी जलसंकटआम रास्तोंगांवअवैध शराबजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





