- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- गर्मी की छुट्टियों...
मध्य प्रदेश
गर्मी की छुट्टियों सहित पूरे सत्र 60 दिन नहीं बजेगी स्कूल की घंटी, होगा डेढ़ माह का ग्रीष्म अवकाश
Gulabi Jagat
18 April 2025 9:28 PM IST
x
Raisen। जिला शिक्षा विभाग जिला शिक्षा केंद्र द्वारा ग्रीष्मावकाश की घोषणा कर दी है।जिससे शिक्षकों के चेहरे पर मुस्कान है।वार्षिक कैलेंडर के अनुसार छात्र-छात्राओं के लिए जहां डेढ़ महीने का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। वहीं शिक्षकों के लिए ग्रीष्म अवकाश एक महीने का ही रहेगा। कैंलेंडर के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश शिक्षकों को 1 मई से 31 मई तक कुल 31 दिन की छुट्टियां मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक रहेगा। इस तरह बच्चे 46 दिन गर्मी की छुट्टियों का मजा ले सकेंगे।
जिला शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए जारी किया अवकाश का कैलेंडर.....
डीईओ डीडी रजक ने बताया कि नए शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने सालाना कैलेंडर जारी किया है। जिसमें पूरे सत्र के दौरान विभिन्न अवसरों पर अवकाश के साथ ग्रीष्म कालीन अवकाश शामिल किए हैं।
कैलेंडर के अनुसार बच्चों को सत्र में 60 दिन छुट्टियां मिलेंगी, लेकिन शिक्षकों को कुछ कम दिन मिलेंगे। बच्चों के लिए मौसम के चलते भी कई बार आकस्मिक अवकाश मिल जाते हैं। कभी अधिक ठंड के कारण तो कभी अधिक बारिश के कारण भी स्थानीय प्रशासन अवकाश घोषित करता है।
TagsRaisenजिला शिक्षा विभाग जिला शिक्षा केंद्रग्रीष्मावकाश की घोषणाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





