मध्य प्रदेश

Sanchet में बाबा काल भैरव की शाही सवारी

Gulabi Jagat
10 Nov 2025 8:47 PM IST
Sanchet में बाबा काल भैरव की शाही सवारी
x
रायसेन। सांचेत कस्बा सांचेत में बुधवार को सिद्धपीठ श्री काल भैरव नाना सरकार धाम से बाजोंगाजों के बीच निकलेगी शाही सवारी ।12 नवंबर बुधवार को सिद्धपीठ काल भैरव धाम सांचेत से कालभैरव अष्टमी पर निकाली जायेगी भव्य शोभा यात्रा। बाबा काल भैरव जी की शाही सवारी गाजेबाजों के बीच नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान होगी। जिसमें सिद्ध पीठ के परम पूज्य गुरुदेव नाना काल भैरव सरकार ने सभी भक्तों से निवेदन किया है सिद्धपीठ काल भैरव धाम पर आकर बाबा की शाही सवारी की शामिल हो शोभा बढ़ाएं।इसी दिन शाम 7 बजे भजन गायिका शहनाज अख्तर द्वारा भजनों का आयोजन होगा ।काल भैरव अष्टमी पर सभी श्रद्धालु इन धर्मिक कार्यक्रमों में सादर आमंत्रित हैं ।बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के बाद दूसरे नंबर पर बाबा काल भैरव की शाही सवारी सांचेत में ढोलनगाड़ों के बीच निकाली जाएगी।यह बड़े ही धूमधाम से ढोल नगाड़ों डीजे ताशे,पंजाबी ढोल इत्यादि शाही सवारी में शामिल होंगे। परम पूज्य गुरुदेव नाना काल भैरव सरकार ने बताया कि काल भैरव अष्टमी, हवन पूजन के साथ लगे 56 भोग लगाए जायेंगे।उल्लेखनीय हैं कि रायसेन जिले के सांचेत में स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ काल भैरव धाम में बाबा काल भैरव की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। इसके लिए सभी तैयारी पूर्ण हो गई है। मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हर साल कालभैरव जयंती के रूप में मनाया जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान काल भैरव का अवतरण हुआ था ।सांचेत के निसद्दीखेड़ा रोड पर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ काल भैरव बाबा धाम में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ भैरव अष्टमी 12 नवंबर को मनाई जा रही है। सिद्ध पीठ धाम में बाबा के प्राचीन मंदिर में बुधवार को सुबह 10 बजे सर्वप्रथम गणेश पूजन किया जायेगा। इसके बाद स्थानीय देवताओं का पूजन किया गया। 11 बजे भैरव बाबा का शोडसउपचार पूजन एवं 12 बजे हवन-पूजन किया जाएगा। इसके बाद बाबा काल भैरव को 56 भोग लगाए जाएंगे। काल भैरव अष्टमी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पर पहुंचेंगे।
Next Story