मध्य प्रदेश

परिक्षेत्र सिलवानी पश्चिम में जब्त मांस वन्यप्राणी काला हिरण का होने पर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी

Gulabi Jagat
24 May 2025 12:01 AM IST
परिक्षेत्र सिलवानी पश्चिम में जब्त मांस वन्यप्राणी काला हिरण का होने पर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी
x

Raisenरायसेन। वनमण्डल सामान्य रायसेन की परिक्षेत्र सिलवानी पश्चिम अंतर्गत 15 अप्रैल 2025 को संदिग्ध मांस की जप्ती की जाकर संदिग्ध मांस का सेम्पल परीक्षण के लिए नानाजी देशमुख पशु चिकित्सालय एवं विज्ञान विश्वविद्यालय प्रयोगशाला जबलपुर भेजा गया था। वनमण्डलाधिकारी सामान्य वनमण्डल रायसेन प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि इस प्रकरण में वन अपराध प्रकरण देरी से पंजीबद्ध करने एवं वन परिक्षेत्राधिकारी सिलवानी पश्चिम की इस प्रकरण में संलिप्तता की शिकायत प्राप्त होने पर कार्यालीयन आदेश अनुसार 20 मई 2025 को चार सदस्यीय समिति का गठन कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। समिति से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 41200/14 दिनांक 16 मई 2025 को पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया ।वहीं प्रयोगशाला जबलपुर में भेजे गए सैम्पल की जांच रिपोर्ट में जप्त मांस काला हिरण वन्यप्राणी होने की पुष्टि होने पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम की धाराओं के तहत केस रजिस्टर्ड कर लिया गया है।

Next Story