मध्य प्रदेश

वंशिका रेत ठेकेदार के मैनेजर की दबंगई आई सामने ,ग्रामीणों को भारकच्छ थाने में FIR दर्ज कराने की दी धमकी

Gulabi Jagat
7 May 2025 12:07 AM IST
वंशिका रेत ठेकेदार के मैनेजर की दबंगई आई सामने ,ग्रामीणों को भारकच्छ थाने में FIR दर्ज कराने की दी धमकी
x
Raisen। जिले की बाड़ी तहसील भारकच्छ थाने के तहत गौरा मछवाई रेत खदान में स्थानीय ग्रामीणों को कम नहीं मिल पा रहा है ।क्योंकि रेत की सिंडिकेट कंपनी और वंशिका कंपनी रेत ठेकेदार पिपरिया होशंगाबाद का कब्जा है ।जिससे ग्रामीण परेशान है ।इस मामले का विरोध मंगलवार को सुबह गौरा मछवाई रेत खदान पर जमकर हुआ। ऐसी स्थिति में विवाद खड़ा हो सकता था ।लेकिन यह मामला भातकच्छ पुलिस के हस्तक्षेप की वजह से टल गया।नाराज ग्रामीणजनों और मजदूरों ने मंगलवार को दोपहर एसपी रायसेन कलेक्टर रायसेन की जनसुनवाई में पहुंचा।युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह सोलंकी के नेतृत्व में युवक कांग्रेसियों ने एक ज्ञापन एसपी कलेक्टर रायसेन को सौप है जिसमें वंशिका रेट कंपनी के मैनेजर सर्विस पाठक द्वारा गुंडागर्दी और दबंगई दिखाने के आरोप लगाए गए हैं
। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सोलंकी ने ज्ञापन के जरिए या आरोप लगाते हुए कहां की युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हनुमान सिंह पर भारत पुलिस ठेकेदार के सारे पर काम करते हुए खाकी भारती की दबंगई दिख रही है उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे और कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा से इस मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। और कहा कि भारकच्छ पुलिस थाने के अधिकारी रेत ठेकेदार के मैनेजर सर्वेश पाठक की दौलत की खनक के इशारे पर काम कर रहे हैं। वह ग्रामीणों को झूठे मामले में फंसाने की खुलेआम धमकी दे रहे हैं ।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। एसपी पांडे से मामले की जांच किए जाने की और दोषियों पर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। गुरु मछुआई गांव के निवासी अनिरुद्ध सिंह ठाकुर हनुमान सिंह और कमलेश कुमार माधव सिंह का कहना है कि वंशिका रेट कंपनी के मैनेजर सर्वेश ठाकुर द्वारा खुलेआम धमकी दिए जा रही है कि अब आपको कोई काम नहीं मिलेगा ।जिससे हम लोगों को दिक्कत झेलना पड़ेगी। क्योंकि रेट ठेकेदार के गुर्गों की गुंडागर्दी से परेशान आ चुके हैं ।उन्होंने जिला व पुलिस प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है ।उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार देने की भी मांग उठाई।
मैनेजर के इशारे पर भारकच्छ पुलिस अधिकारी डरा धमका रहे ग्रामीणों को.....
युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सोलंकी का कहना है कि सत्ताधारी दल की सरकार के सांसद से लेकर मंत्री विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री के रिश्तेदार सांसद और विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री और नेता रेत के कमाई के खेल में बड़े स्तर पर सक्रिय है। भारत का के पुलिस उनके इशारे पर नाच रही है। युवा कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों को भारकच्छ बाड़ी पुलिस झूठे मामले में फिर दर्ज कराने की सरेआम धमकी देती है। भारकच्छ थाने के एक पुलिस अधिकारी उसके खिलाफ वारंट की धमकी दे रहे हैं ।जबकि वह हनुमत सिंह रुद्र प्रताप सिंह कोर्ट से बरी भी हो चुके हैं ।
Next Story