मध्य प्रदेश

Mandla में मुर्गी ने दिया चौंकाने वाला सरप्राइज

Gulabi Jagat
24 Aug 2025 10:56 PM IST
Mandla में मुर्गी ने दिया चौंकाने वाला सरप्राइज
x
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मंडला जिले के बबलिया गांव में एक अनोखा चूजा पैदा हुआ है, जिसके चार पैर हैं। यह चूजा किसान रतिराम नरेती के घर पर पली मुर्गी से जन्मा। स्थानीय लोगों ने पहले कभी ऐसा चूजा नहीं देखा था, इसलिए गांव में जिज्ञासा और उत्सुकता का माहौल बन गया। धीरे-धीरे आसपास के गांवों से भी लोग इसे देखने पहुंचने लगे। पशुपालन विशेषज्ञ चूजे की स्वास्थ्य जांच और देखभाल कर रहे हैं, जबकि यह दुर्लभ घटना सोशल मीडिया और ग्रामीण समुदाय में चर्चा का विषय बनी हुई है।
दुर्लभ आनुवंशिक विकृति का परिणाम
विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक दुर्लभ आनुवंशिक विकृति (Genetic Mutation) का परिणाम हो सकता है. ऐसे मामलों में प्रायः अतिरिक्त अंग विकसित हो जाते हैं. सामान्यतः इस तरह की मुर्गियां स्वस्थ नहीं रह पातीं और अधिक समय तक जीवित भी नहीं रहतीं, लेकिन रतिराम नरेती के घर जन्मा यह चूजा पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है और सामान्य रूप से चल-फिर रहा है.
दो सिर एक धड़, इंदौर में सिर से जुड़े जुड़वा बच्चों का जन्म, जानें कब होता हैं ऐसा
दुर्लभ सैंड ग्राउस का कमाल, पंखों को बनाया पानी का टैंकर, चूजों तक जीवन की डिलीवरी
मंडला में घर में घुसा तस्करों का चहेता जीव, देखकर परिवार की निकली चीख
अंडे से निकले चूजे को देखकर चौंके लोग
किसान रतिराम का कहना है कि, ''वह लंबे समय से मुर्गा-मुर्गी पालन कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नजारा उन्होंने पहली बार देखा है. कल जब यह चूजा अंडे से निकला तो हम सब चौंक गए. हमने हमेशा मुर्गी को दो पैरों पर चलते देखा है, मगर यह चूजा चार पैरों वाला है और आराम से घूम रहा है.''
मंडला के पशु चिकित्सक डॉ. सुमित पटेल ने बताया कि, ''ऐसे मामले हजारों में कही एक ही निकलते हैं. ये जो घटना है जेनेटिक कारणों से सामने आती है. वहीं इंसानों में भी ये चीजें देखी जा सकती हैं.'' वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे हैरानी से देख रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
Next Story