- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सेवा भारती मध्य भारत...
मध्य प्रदेश
सेवा भारती मध्य भारत की नवनिर्मित कार्यकारिणी का प्रथम प्रशिक्षण वर्ग आयोजित
Gulabi Jagat
10 Nov 2025 8:31 PM IST
x
रायसेन। सेवा भारती मध्य भारत का यह वर्ष चुनावी वर्ष होने के कारण कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में बदलाव हुआ। आज तारीख 9 नवंबर 2025 को मातृछाया परिसर सभागार में नवीन कार्यकारिणी का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ। इस वर्ग में प्रांत कार्यकारिणी, प्रांत के समस्त आयाम प्रमुख और विभाग समन्वयकों की अतिरिक्त कुछ विशेष आमंत्रित सदस्यों का आगमन हुआ।वर्ग के प्रारंभ में दीप प्रज्वलित हुआ ।जिसमें विक्रम सिंह प्रांत सेवा प्रमुख, डॉ पी एस बिंद्रा अध्यक्ष, चेतन गिरी कार्यकारी अध्यक्ष और किरण शेजवार वरिष्ठ उपाध्यक्ष सम्मिलित हुए।इस मौके पर संगठन की अगली गतिविधियों की रणनीति भी बनाई गई।
पहले सत्र में विक्रम सिंह जी ने देश में सेवा कार्य और सेवा भारती की प्रस्तावना रखा। तदुपरांत डॉ बिंद्रा जी ने प्रांत में चल रहे कार्यों की विशेषता का वर्णन किया।
दूसरे सत्र में आयाम आधारित आयाम प्रमुखों ने पीपीटी के माध्यम से प्रांत पर चल रहे कार्यक्रमों की विस्तृत विवरण की जानकारी दिया और उसके बाद विभाग समन्वयको ने अपने विभाग के अंदर चल रहे सेवा कार्यों का वर्णन किया।
तीसरे सत्र में प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह सोलंकी जी ने अपने वक्तव्य में राष्ट्रीय सेवा भारती और सेवा भारती मध्यभारत द्वारा चल रहे प्रशिक्षणों और प्रवास आदि पर अपने विचार रखें। प्रांत के बजट पर राजेश जैन सचिव ने चर्चा किया।
अंतिम सत्र कार्यकारी अध्यक्ष चेतन गिरी जी ने लिया और अति सुंदरता से प्रस्तुत प्रस्तुत किए गए पीपीटी के माध्यम से कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा किया और सेवा कार्यों की सराहना की।
प्रस्तुत पीपीटी स्वास्थ्य आधारित डॉक्टर किरण शेजवार जी,किशोरी विकास आयाम आधारित आभा पाण्डेय जी,प्रचार आधारित विमल कुमार त्यागी जी, स्वावलंबन आधारित नेहा सीठा जी, युवा आयाम आधारित संकल्प दीक्षित जी, सोशल मीडिया आधारित नीलेश जी,मेडिकल वेन की संचालन संबंधी डॉ रामावतार यादव जी, सुपोषण भारत आधारित प्रियंका सिंह जी, आपदा प्रबंधन आधारित उमेश भदोरिया जी और विभागों के राजेश भार्गव, करण सिंह, प्रमोद यादव, सुरेंद्र मिश्रा, शिव प्रताप जी ने लिया ।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





