- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- महामाया चौक Raisen में...
मध्य प्रदेश
महामाया चौक Raisen में धूमधाम से मनाया गया रंग पंचमी का त्यौहार
Gulabi Jagat
19 March 2025 9:15 PM IST

x
Raisen। देश प्रदेश के साथ साथ रायसेन के व्यस्तम क्षेत्र महामाया चौक में भी रँगपंचमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया गया । इसी के चलते रायसेन में श्री हिन्दू उत्सव समिति रायसेन के बैनर तले रँगपंचमी पर पारम्परिक राधा कृष्ण फाग यात्रा निकली,जिसमे हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए । इस दौरान लोगो ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर इस होली रंगपंचमी पर्व की बधाई दी,साथ ही टैंकरों से भी रंग गुलाल उड़ाए गए । रायसेन के लोगो ने बताया,कि ये श्रीराधा कृष्ण की फाग निकालें जाने की रायसेन की बरसो पुरानी परम्परा है,जिसमे शामिल होकर लोग रँगपंचमी का पर्व मनाते है ।
इस दौरान गली मोहल्ले और कालोनियों में भी लोग रँगपंचमी का त्यौहार मनाते हुए दिखाई दिए । वही रायसेन के कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा,एसपी पंकज पांडे एडिशनल एस पी कमलेश कुमार खरपुसे एसडीएम मुकेश सिंह ने बताया,कि रँगपंचमी के त्यौहार के चलते सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या संख्या में पुलिस बल Duty पर तैनात किया गया ।साथ ही रायसेन जिले के बाहर से आया पुलिस बल भी Duty पर तैनात किया गया। वही ट्राफ़िक प्रभारी लता मालवीय जशवंत शर्मा ने भी ट्राफ़िक व्यवस्था को लेकर जगह- जगह ज़िगज़ेग लगाकर चेकिंग पॉइंट लगाने की बात करते हुए शराब पीकर ड्रायविंग करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही ।
किन्नरों ने डांस पर नृत्य कर कार्यक्रम में बांधा समां.....
महामाया चौक में आयोजित रंगपंचमी के फॉग कार्यक्रम में इस बार शहर के किन्नरों ने होली गीतों पर जमकर ठुमके लगाकर जलवे बिखेरे.,इस अवसर पर श्री हिउस के अध्यक्ष अनिल चौरसिया, कार्यकारी अध्यक्ष रवि खत्री, चन्द्र कृष्ण रघुवंशी, राजकिशोर सोनी नपाध्यक्ष सविता जमना सेन, नपा सीएमओ सुरेखा जाटव,पूर्व अध्यक्ष बंटी माहेश्वरी बब्लू ठाकुर, बंटी चक्रवर्ती आदि ने रंग गुलाल फूलों की होली खेलकर एक दूसरे को होली रंगपंचमी पर्व की दी बधाई।वहीं रँगपंचमीपर्व पर यशवंत मैरिज गार्डन में महिलाओं ने भी खेली जमकर होली रँगपंचमी।
श्रीकृष्ण गौशाला मन्दिर में महिलाओं ने जमकर गुलाल और फूलों की होली....
रायसेन बायपास नरापुरा स्थित श्रीकृष्ण गौशाला नन्दन वन के श्रीजी श्री राधा कृष्ण मंदिर में रँगपंचमीपर धार्मिक फाग का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें महिलाओं ने सामूहिक रूप से एक दूसरे पर फूलों रंगों की बरसाकर बधाई दी।होली गीतों होली खेले रघुवीरा जगत में... पर विधायक प्रतिनिधि जमना सेन गिरधारी लाल शाक्या नरेंद्र माहेश्वरी खुद को नहीं रोक पाए।महिलाओं के बीच वह जमकर झूमे नाचे।
.
Tagsमहामाया चौक Raisenधूमधामरंग पंचमी का त्यौहाररंग पंचमीमहामाया चौकMahamaya Chowk Raisenpompfestival of Rang PanchamiRang PanchamiMahamaya Chowkजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





