- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Raisen में 18 फरवरी...
मध्य प्रदेश
Raisen में 18 फरवरी मंगलवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा
Gulabi Jagat
16 Feb 2025 10:26 PM IST
x
Raisen। रायसेन शहर स्थित दशहरा मैदान में 18 फरवरी मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव , केन्द्रीय कृषिएवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग द्वारा नगरीय क्षेत्रों के सर्वेक्षण के लिए National geospatial knowledge based land survey of urban habitations (NAKSHA) पायलट परियोजना का शुभारंभ कार्यक्रम प्रस्तावित है। कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने रविवार को दशहरा मैदान पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। यहां आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर विश्वकर्मा ने अधिकारियों से उन्हें सौंपे गए दायित्वों की कार्यप्रगति की जानकारी लेते हुए सभी तैयारियां शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अतिथियों तथा नागरिकों के आगमन-निर्गमन व्यवस्था, मंचीय व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, योजनाओं के हितलाभ वितरण, वाहन पार्किंग, यातायात आदि व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे, एसडीएम मुकेश सिंह जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsरायसेन18 फरवरीमंगलवारआयोजितकार्यक्रमजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





