- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कलेक्टर ने गेहूं खरीदी...
मध्य प्रदेश
कलेक्टर ने गेहूं खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बोले अच्छी क्वालिटी पर ध्यान दें प्रभारी
Gulabi Jagat
2 April 2025 2:00 PM IST
x
Raisen। रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिए मप्र शासन द्वारा जारी उपार्जन नीति के परिपालन में रायसेन जिले में गेहूं उपार्जन के लिए निर्धारित किये गये उपार्जन केन्द्रों में से वर्तमान में 168 उपार्जन केन्द्रों पर उपार्जन कार्य प्रारंभ हो चुका है। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा , पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे द्वारा रायसेन तहसील में गेहूं उपार्जन केन्द्र साईंनाथ वेयरहाउस खरबई एवं सावित्री वेयर हाउस बाईपास रोड रायसेन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर एफएक्यू क्वालिटी का गेंहूँ क्रय किया जाना पाया गया ।वहीं व्यवस्थायें भी सही पाई गईं।
कलेक्टर विश्वकर्मा द्वारा गेंहू खरीदी केन्द्र प्रभारियों को बारिश की संभावना के दृष्टिगत गेंहूं का पूर्ण रूप से भीगने से बचाव किया जाकर उपार्जन किये जाने एवं किसानों को सभी आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये ।
कचरा युक्त गेंहू देख जताई नाराजगी---बोले सफाई की राशि जमा कराओ
इन गेहूं खरीदी केंद्रों पर पहुंचे कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने खरीदी केंद्र प्रभारियों पर नाराजगी जताई।बोले लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।यहां नॉन एफएक्यू के नियम का पालन नहीं होने पर कलेक्टर विश्वकर्मा खासे नाराज हो गए।कलेक्टर किसानों से सीधेतौर पर बोले कचरा मिट्टी युक्तगेहूं विक्रय के लिए ना लाएं।गेहूं में अगर कचरा है तो प्रति क्विंटल के मान से जमा कर समिति से रसीद लें।कलेक्टर ने बोरियों में भरे गेहूं की गुणवत्ता परखते हुए टैग2सिलाई भी देखी।
Next Story





