- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बैंक कर्मचारी प्रवीण...
मध्य प्रदेश
बैंक कर्मचारी प्रवीण राय पर लगाया गया आरोप निराधार एवं बेबुनियाद, लिखित पंचनामा में किया खुलासा
Gulabi Jagat
23 April 2025 11:03 PM IST
x
Raisen। तहसील सुल्तानपुर के ग्राम पंचायत खेड़ी मुख्यालय स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा में टेंपरेरी पद पर कार्यरत प्रवीण राय पर एक व्यक्ति द्वारा मिथ्या एवं झूठा आरोप लगाया था कि वह दलाली के कार्य में लिप्त है ।लेकिन मीडिया कर्मियों के सामने अधिकांश ग्रामीणों ने एकजुट होकर पंचनामा देकर यह प्रस्तुत कर दिया कि बैंक कर्मचारियों प्रवीण राय पर मिल रहा है पर लगाए गए आरोप सरासर गलत और निराधार है। जिला पंचायत सदस्य एवं वन महासभापति की अध्यक्ष कीर्ति सुरेश धाकड़,पूर्व आर्मी फौजी संजय नायर,रोहित धाकड़ हनीफ खान,वहीद खान सुबीन खान,सोनू रोहन पिल्लई ने पंचनामे में बताया कि सेंट्रल बैंक शाखा ईंटखेड़ी सुल्तानपुर में अस्थायी कर्मचारी प्रवीण राय पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा बैंक में दलाली करने के झूठे और गलत एवं मनगढ़ंत आरोप लगाए थे।
जो जिला एलडीसी अधिकारी रायसेन एचएस सोनी द्वारा जांच पड़ताल के बाद दूध का दूध.... पानी का पानी हो गया था।जिसकी फाइनल रिपोर्ट बैंक मैनेजर दीपक उपाध्याय द्वारा भी लीड बैंक अधिकारी एचएस सोनी को भेज दी गई है।इधर अधिकांश ग्रामीणजनों बैंक ग्राहकों ने बताया कि बैंक मैनेजर दीपक उपाध्याय और अस्थायी बैंक कर्मचारी प्रवीण राय के बारे में बताया कि उनके द्वारा जनहित में बढ़िया निर्णय लिए जाते हैं।इनका कार्यकाल भी अच्छा है।बैंक में ग्राहकों के बैठने हवा पीने के पानी के पुख्ता इंतजाम हैं।वह मिलनसार मृदुभाषी और अच्छे व्यक्तित्व के धनी भी हैं।साथ ही बैंक कर्मचारी प्रवीण राय ग्राहकों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आने देते।जिससे बैंक ग्राहक स्थानीय ईंटखेड़ी से लेकर आसपास के गांवों के ग्राहक भी हमेशा खुश रहते हैं।
Tagsबैंक कर्मचारी प्रवीण रायआरोप निराधारबेबुनियादलिखित पंचनामाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





