मध्य प्रदेश

Thandla: प्रशस्तमुनिजी की 8वीं दीक्षा जयंती पर लिया पारणा लाभ

Gulabi Jagat
19 Jan 2025 7:43 PM IST
Thandla: प्रशस्तमुनिजी की 8वीं दीक्षा जयंती पर लिया पारणा लाभ
x
Thandla। मानव भव की सफलता उसके परम् लक्ष्य मोक्ष की उत्कर्ष साधना से होती है। इसका सरल मार्ग चारित्र ग्रहण करना है अर्थात संसार से विरक्ति। लेकिन व्यक्ति विषय कषाय का इतना आदि हो गया है कि यह मार्ग उसे अति दुष्कर लगता है फिर भी विरली आत्मा होती है जो इस मार्ग का अनुसरण कर अपनी आत्मा का कल्याण कर लेती है। धर्म नगरी थांदला को जैनाचार्य जवाहरलालजी म.सा., जिन शासन गौरव आचार्य भगवंत पूज्य उमेशमुनीजी म.सा. "अणु" सहित अनेक महान चारित्र आत्माओं ने अपने प्रबल पुरुषार्थ से सींचा है ऐसे में उनका अनुसरण कर अनेक आत्माओं ने संयम अंगीकार कर जिन शासन की प्रभावना करते हुए मोक्ष की यात्रा पर निकल गए है। ऐसी ही एक भव्य आत्मा है रुनवाल परिवार कुल गौरव थांदला के नन्दन पूज्य प्रशस्तमुनिजी म.सा. जिन्होनें प्रवर्तक जिनेंद्रमुनिजी म.सा. से संयम का पाठ लेकर अपने काका म.सा. तत्वज्ञ पूज्य धर्मेन्द्रमुनिजी का शिष्यत्व स्वीकार करते हुए अपने ही काका म.सा. पूज्य सन्दीपमुनिजी की तरह संयम यात्रा पर निकल गए।
आज उनकी आठवी दीक्षा जयंती पर चंद्रकांता रुनवाल परिवार ने थांदला नगर में चल रहे वर्षीतप आराधकों के पारणें का लाभ लेते हुए उन्हें तिलक निकालते हुए प्रभावना प्रदान की। इस अवसर पर झाबुआ श्रीसंघ अध्यक्ष प्रदीप रुनवाल, थांदला श्रीसंघ अध्यक्ष भरत भंसाली, सचिव प्रदीप गादिया, प्रवक्ता पवन नाहर, तेरापंथ सभा अध्यक्ष अरविंद रुनवाल, अभय रुनवाल, ललित जैन नवयुवक मंडल अध्यक्ष रवि लोढ़ा, रुनवाल परिवार से राजेन्द्र रुनवाल, साधना रुनवाल, इंदर रुनवाल, भूमिका रुनवाल, ख्याति रुनवाल, संयति व विरति मोदी सहित वर्षीतप आयोजन समिति के संजय व्होरा, प्रावीण मेहता, प्रवीण पालरेचा, राकेश श्रीमाल, राजेश सेठिया, कमलेश कुवाड़, हितेश शाहजी, मंगलेश श्रीश्रीमाल, चिराग घोड़ावत आदि विशेष रूप से उपस्थित होकर प्रशस्तमुनिजी के संयम मय जीवन की अनुमोदना करते हुए उनके दीर्घायु व यशस्वी जीवन की मंगल कामना व्यक्त की।
थांदला संघपति का बहुमान कर तीर्थ यात्रियों की संघ पूजा का लिया लाभ
जैन धर्म की प्रभावना के अनेक मार्ग है उन्ही मार्ग में से एक है तीर्थ यात्रा के माध्यम से अपने अर्थ का सदुपयोग कर धर्म लाभ लेना। इसी उद्देश्य से थांदला में चल रहे वर्षीतप में वर्षीतप आराधिका स्नेहलता अशोक कुमार व्होरा ने भी वर्षीतप आराधना के दौरान दो बस आदि तीर्थंकर वर्षीतप प्रणेता दादा आदिनाथ के भव्य निर्वाण स्थली शाश्वत तीर्थ पालीताना, रोहिशाला तीर्थ, शंखेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ, विमलनाथजी तीर्थ, प्रभु मणिलक्ष्मी तीर्थ, घण्टाकर्ण महावीरजी तीर्थ महुड़ी आदि की पंचक्रोशी यात्रा का भव्य आयोजन किया जिसमें 10 वर्षीतप आराधक, व्होरा व संघवी परिवार सहित करीब 90 यात्री शामिल हुए। सभी यात्रियों ने सभी देरासर में पूजा अर्चना का लाभ लेते हुए तपस्वियों के तप की अनुमोदना की। यात्रा में संघवी परिवार ने स्नेहलता व्होरा परिवार सदस्यों को मामेरा पहनाया वही राजेंद्र व्होरा परिवार, संजय मित्र मंडल, आईजा परिवार, इंदौर संघ अध्यक्ष कनकमल बाठिया परिवार, ललित विशाल कोठारी, अनिता सुभाषचंद्र जैन, आभा राजेश कोचर, महेश संघवी परिवार, रमेशचंद्र व्होरा, सुरेशचंद्र व्होरा, महेश व्होरा सहित अन्य परिवारों ने संघपति के रूप में अशोक व्होरा व स्नेहलता व्होरा को शाल माला पहनाते हुए बहुमान किया वही तीर्थ यात्रियों को प्रभावना देकर संघ पूजा का लाभ लिया। व्होरा परिवार कि ओर से आशीष व्होरा द्वारा यात्रा में शामिल सभी यात्रियों को यात्रा में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया गया।
Next Story