- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जिले के दस सहायक पुलिस...
मध्य प्रदेश
जिले के दस सहायक पुलिस निरीक्षक हेड कांस्टेबल, आरक्षकों को किया इधर से उधर
Gulabi Jagat
17 Feb 2025 4:27 PM IST
x
Raisen। जिले में लचर कानून व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान पंकज पांडे द्वारा दस सहायक पुलिस उप निरीक्षक हेडकांस्टेबलों आरक्षकों की नई पदस्थापना जारी की है।इनमें स उ नि राजेश बडगूजर को रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन रायसेन से थाना सिलवानी,प्रधान आरक्षक योगेंद्र राजपूत को पुलिस रक्षित निरीक्षक रायसेन सेथाना बरेली में पदस्थ किया है।हेडकांस्टेबल दिलीप भदौरिया रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन रायसेन से बेगमगंज थाने में तैनात किया है।इसके अलावा प्रधान आरक्षक रणविजय राय रक्षित निरीक्षक कार्यालय पुलिस लाइन रायसेन से थाना सुल्तानपुर तैनात किया गया है।
हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह राजपूत को पुलिस सुरक्षित निरीक्षक कार्यालय रायसेन से थाना गैरतगंज पदस्थ किया गया है। प्रधान आरक्षक प्रकाश राजपूत को रक्षित निरीक्षक कार्यालय पुलिस लाइन रायसेन से थाना सुल्तानपुर में तैनाती दी गई है। आरक्षक संजय शाक्य को रक्षित निरीक्षक कार्यालय पुलिस लाइन रायसेन से थाना सुल्तानपुर में पदस्थ किया है। आरक्षक सुनील रघुवंशी को रक्षित निरीक्षक कार्यालय पुलिस लाइन रायसेन से थाना उमरावगंज की कमान दी गई है। पुलिस आरक्षक मिथुन सिंह ठाकुर को थाना बरेली से थाना सांची और आरक्षक प्रताप सिंह राजपूत को रक्षित निरीक्षक कार्यालय पुलिस लाइन रायसेन से थाना बाड़ी पदस्थ किया गया है।
Tagsजिलेदस सहायक पुलिस निरीक्षक हेड कांस्टेबलआरक्षकजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





