- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शिकार का मामला दबाना...
मध्य प्रदेश
शिकार का मामला दबाना पड़ा महंगा, वनरक्षक जुबेर खान निलंबित
Gulabi Jagat
28 May 2025 11:22 PM IST

x
Raisen, रायसेन। वनमण्डल सामान्य रायसेन की वनपरिक्षेत्र सिलवानी पश्चिम अंतर्गत गत 15 अप्रैल 2025 को संदिग्ध मांस की जप्ती की जाकर संदिग्ध मांस का सेम्पल परीक्षण के लिए नानाजी राव देशमुख पशु चिकित्सालय एवं विज्ञान विश्विद्यालय प्रयोगशाला जबलपुर भेजा गया था। प्रयोगशाला जबलपुर में भेजे गये सेम्पल की जांच रिपोर्ट में जप्त मांस काला हिरण वन्यप्राणी होने की पुष्टि होने पर !आरोपियों की तलाश शुरू की गई। दिनांक 24 मई 2025 को वन स्टाफ द्वारा वन अपराध प्रकरण क्रमांक 41200/14 दिनांक 16.05.2025 में काला हिरण शिकार के आरोपी फैसल पुत्र खालिद को हिरासत में लिया गया। आरोपी द्वारा पूछताछ जारी है। वन अपराध प्रकरण क्रमांक 41200/14 दिनांक 16 मई 2025 में शिकारी के विरूद्ध की जाने वाली कार्यवाही में लापरवाही बरतने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी संबंधी कार्यवाही में विलंब करने के कारण वनरक्षक जुबेर खान को निलंबित कर दिया गया है। इस प्रकरण में जांच कार्यवाही प्रचलित है। यदि अन्य अधिकारी/कर्मचारियों की संलिप्तता पाई जाती है या दोषी पाये जाते हैं तो जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारशिकार का मामलावनरक्षक जुबेर खाननिलंबितवनरक्षक जुबेर खान निलंबित
Next Story





