- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सूरज के तेवर हुए तेज:...
मध्य प्रदेश
सूरज के तेवर हुए तेज: 40 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी से बचाव के लिए लोग ढूंढने लगे दरतों की छांव
Gulabi Jagat
30 April 2024 9:10 AM GMT
![सूरज के तेवर हुए तेज: 40 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी से बचाव के लिए लोग ढूंढने लगे दरतों की छांव सूरज के तेवर हुए तेज: 40 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी से बचाव के लिए लोग ढूंढने लगे दरतों की छांव](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/04/30/3698757-4e74ca61-656a-441d-b266-f4db7115662c-1.webp)
x
रायसेन। इस साल मौसम में काफी उतार.चढ़ाव देखने को मिला। अप्रेल में भी कभी बारिश के साथ आंधी देखने को मिली। अब धीरे.धीरे पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से तापमान बढ़ रहा है। मंगलवार को तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। यह सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। पश्चिमी विक्षोभ समाप्त होने से अगले 4 से 5 दिन तापमान शुष्क ही बना रहेगा। हालांकि बुधवार व गुरुवार को 1 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में स्थिरता आएगी। अगले 10 दिन तक तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच रहने वाला है। बीते शुक्रवार को एक अन्य विक्षोभ सक्रिय होने से तेज आंधी व बारिश हुई थीए लेकिन इसके बाद तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही 24 घंटों के अंतराल में ही अधिकतम तापमान एक से 2 डिग्री तक बढ़ गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया। इसी तरह रात के तापमान में भी वृद्धि हो रही है।सोमवार व मंगलवार को हवा की दिशा पश्चिम से पूर्व की ओर 12 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की दर से बनी रही।
धूप के साथ उमस बढ़ी.....
पश्चिमी गर्म हवा के प्रभाव से तथा दिन में तेज धूप के कारण गर्मी व उमस का असर अधिक महसूस किया गया। वहीं तेज धूप व गर्म हवा के प्रभाव से 24 घंटों के अंतराल में आर्द्रता 30 प्रतिशत से 7 प्रतिशत कम होकर 23 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके साथ ही रायसेन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया।
दिन चढ़ते बढ़ रहा पारा.....
सूरज की पहली किरण के साथ ही जैसे.जैसे दिन चढ़ता है वैसे.वैसे तापमान में बढऩा शुरु हो जाता है। सुबह 9 बजे से ही गर्मी के तेवर प्रचंड होना शुरु हो जाते है। दोपहर 12 बजे तक मौसम में गर्मी पूरी तरह परवान पर होती है।मौसम का रुख लगातार बदल रहा है। ज्यों.ज्यों दिन चढ़ रहा है तापमान भी बढ़ रहा है।
Tagsसूरजतेवर40 डिग्री पहुंचा पारागर्मीSunattitudemercury reached 40 degreesheatजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Gulabi Jagat Gulabi Jagat](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542630-c76cdf9c-3b9f-4516-be18-f703e9bac885.webp)
Gulabi Jagat
Next Story