मध्य प्रदेश

सुनील सिंह यादव एवं उनकी टीम ने किया नागदा नगर Police अधीक्षक का सम्मान

Gulabi Jagat
14 Sept 2024 4:21 PM IST
सुनील सिंह यादव एवं उनकी टीम ने किया नागदा नगर Police अधीक्षक का सम्मान
x
Nagda नागदा: भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुनील सिंह जी यादव एवं उनकी टीम द्वारा नागदा नगर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार जी श्रीवास्तव को उनके निवास पर जाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया संगठन के माध्यम से संगठन की पट्टिका पहनाकर शुभकामनाएं प्रेषित की गई उज्जैन जिला अध्यक्ष मुकेश जी विश्वकर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि हम आपके नेतृत्व और समर्पण के लिए हृदय से धन्यवाद देना चाहते हैं। आपकी सेवाओं ने नगर की सुरक्षा और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।आपकी अद्वितीय क्षमता और निष्ठा ने नगर के नागरिकों को सुरक्षित और संरक्षित महसूस कराया है। आपके प्रयासों से अपराध दर में कमी आई है और नगर में शांति और सौहार्द बना हुआ है।हम आपको इस सम्मान पत्र के माध्यम से अपना आभार और सम्मान व्यक्त करना चाहते हैं। आपकी सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी और हम आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते है इस मौके पर संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा सुनील सिंह यादव राष्ट्रीय सचिव शिवम जी तिवारी,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीष जी गुप्ता,सुनील विक्रम सिंह यादव, उज्जैन जिला सदस्य मनोज सांवरिया नागदा तहसील अध्यक्ष जीवन लाल जी जैन उपस्थित रहे
Next Story