मध्य प्रदेश

Summer camp: कलेक्टर अरविंद दुबे बोले- खिलाड़ी अनुशासन समर्पण भाव से खेलों का जोरदार प्रदर्शन करते रहे

Gulabi Jagat
31 May 2024 3:24 PM IST
Summer camp: कलेक्टर अरविंद दुबे बोले- खिलाड़ी अनुशासन समर्पण भाव से खेलों का जोरदार प्रदर्शन करते रहे
x
Raisen। शहर के खेल स्टेडियम में 31 मई 24 को जिला खेल परिसर रायसेन में Summer camp का समापन समारोह आयोजित किया गया।जिला कलेक्टर अरविंद दुबे जिला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में,खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ,द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन फुटबाल प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह के अवसर पर इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संदीप चौरसिया टी आई ,कोतवाली रायसेन, एवं श्रीप विशिष्ट अतिथि महेश कुमार मेहता स्टेनो को फुटबॉल खिलाडियों ने पुष्प माला पहनकर स्वागत किया।
Summer camp

उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा , विजेता उप विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं बेस्ट खिलाड़ी बालिका वर्ग में वैष्णवी रैकवार एवं बेस्ट खिलाड़ी बालक वर्ग में मयंक कुशवाहा को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला फुटबॉल प्रशिक्षक वी . एस .बुंदेला राजा रैकवार, मीना रैकवार जिन्होंने एक महीना फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया उनको भी सम्मानित किया गया।
Next Story