- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Khajrana क्षेत्र में...
मध्य प्रदेश
Khajrana क्षेत्र में बच्ची की मौत का मामले में सौतेले पिता गिरफ्तार
Sanjna Verma
31 Aug 2024 3:49 PM IST

x
इंदौर Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक तीन महीने की बच्ची की टंकी में डूबने से मौत होने का मामला सामने आया था, यह पूरा मामला खजराना थाना क्षेत्र का है, पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सामने आया बच्ची के सौतेले पिता ने उसको टंकी में डूबाकर हत्या करने की बात सामने आई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के खजराना मंदिर का है।
जहां एक परिवार तीन महीने की बच्ची को अस्पताल लेकर पहुँचा था बच्ची की पानी की टंकी में डूबने से मौत होने की कहानी बताई गई जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मर्ग क़ायम कर बच्ची का Post Mortem कराया जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और पड़ोसियों के बयान लिए तो एक बात सामने आई कि बच्ची का सौतेला पिता कालू आदतन अपराधी है और शराब पीने की उसकी आदत है, उसकी पत्नी भी दूसरी है और उसने भी दूसरी शादी की है, जिस पर शक गहरा गया और पुलिस ने कालू को हिरासत में लिया।
जिसके बाद उससे सख़्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने बताया कि शराब के नशे में उसने बच्ची को टंकी में डूबोकर मार दिया और वह पत्नी पर श़क भी करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलिस ने बताया कालू पर पूर्व में भी अपराध दर्ज हैं, वह लूट के मामले में गिरफ़्तार हो चुका है जब बच्ची का पोस्टमार्टम कराया जा रहा था तब वह भी सीना तान अस्पताल में मौजूद था और उसके चेहरे पर किसी प्रकार का कोई गम नहीं था पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार किया है।
Tagsखजराना क्षेत्रबच्चीमौतसौतेले पितागिरफ्तारKhajrana areagirl childdeathstep fatherarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





