- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भादौ माह की Somvati...
मध्य प्रदेश
भादौ माह की Somvati Amavasya कल, बन रहे शिव और सिद्धी योग
Gulabi Jagat
1 Sep 2024 11:43 AM GMT
x
Raisen रायसेन। भादौ महीने की सोमवती अमावस्या 2 सितंबर सोमवार को जिले में असीम श्रद्धाभक्ति के माहौल में मनाई जाएगी।जिले की पुण्य सलिला मां नर्मदा नदी सहित अन्य सरोवर तालाबों में श्रद्धालुओं द्वारा आस्था की डुबकी लगाकर मंदिरों में पूजन आरती की जाएगी।
अमावस्या का महत्व....
भाद्रपद महीने की अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। इस अमावस्या को पितरों के लिए समर्पित माना जाता है और उनके लिए पिंडदान और पूजा पाठ की जाती है। यह भी माना जाता है कि इस अमावस्या के दिन पितर पितृ लोक से धरती पर आते हैं।इसलिए उनकी आत्मा की शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान कार्य किए जाते हैं, जिससे उनका आशीर्वाद उन पर बना रहता है।
2 सितंबर को सुबह 5.21 से शुरू....
धर्मशास्त्री पंडित ओमप्रकाश शुक्ला के अनुसार भाद्रपद के महीने को अमावस्या का हिंदू धर्म में बहुत ही ज्यादा लाभ देने वाली अमावस्या बताया गया है। भाद्रपद महीने की अमावस्या का आरंभ 2 सितंबर को सुबह 5.21 से हो रहा है, जबकि इसका समापन 3 सितंबर को सुबह 7.24 पर होगा. ऐसे में यह अमावस्या 2 सितंबर के दिन मनाई जा रही है। लेकिन 3 सितंबर को सुबह 7.24 तक भी स्नान और दान कर सकते हैं। दोनों ही दिन स्नान और दान करने का लाभ लोगों को प्राप्त होगा।,क्योंकि 3 सितंबर के दिन सूर्योदय सुबह 6.00 बजे होगा, जबकि अमावस्या का समापन 7.24 पर होगा। ऐसे में मंगलवार के दिन भी अमावस्या के रूप में मनाया जाएगा।
शुभ योग का निर्माण....
पं. राममोहन चतुर्वेदी ने बताया कि अमावस्या दो दिन होने के चलते दोनों दिन ही शुभ योग का निर्माण हो रहा है. सोमवती अमावस्या के दिन 2 सितंबर को सिद्धि योग और शिवयोग बना रहेगा। शिवयोग सुबह 6.20 तक रहेगा. जबकि सिद्धि योग शाम के 6.20 तक रहेगा। वहीं 3 सितंबर के दिन भी अमावस्या मनाई जा रही है। उस दिन भी सिद्धि योग सुबह शुरू होकर शाम के 7.05 पर समाप्त होगा। जबकि सांय योग शाम 7.05 से शुरू होकर अगली सुबह 8.03 तक रहेगा। सनातन धर्म में हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक व्रत व त्यौहार का महत्व है।
Tagsभादो माहसोमवती अमावस्याशिव और सिद्धि योगअमावस्याBhado monthSomvati AmavasyaShiva and Siddhi YogaAmavasyaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Gulabi Jagat
Next Story