मध्य प्रदेश

Singrauli: जंगल में पति के साथ जा रही युवती की मौत

Sarita
7 July 2025 2:00 PM IST
Singrauli: जंगल में पति के साथ जा रही युवती की मौत
x
Singrauli सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक युवती की मौत के बाद उसके मायके वालों ने उसके पति पर सुनियोजित हत्या का सनसनीखेज आरोप लगाया है. पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है. देवसर एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम भी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल के पास एक बाइक भी पड़ी मिली है. घटना बीते रविवार रात की बताई जा रही है. युवती का शव सरई थाना क्षेत्र के धौहनी जंगल में मिला. जानकारी के मुताबिक युवती अपने पति के साथ बाइक से घर आ रही थी. मृतक युवती ने 6 साल पहले दिलीप जायसवाल से कोर्ट मैरिज की थी|
परिजनों ने बताया कि शादी से पहले भी युवती का दिलीप जायसवाल से विवाद हुआ था. दिलीप जेल भी जा चुका था. इसी बीच 2019 में दोनों ने जबलपुर जाकर कोर्ट मैरिज कर ली और दोनों साथ रह रहे थे. मृतक युवती के भाई ने बताया कि उसका जीजा दिलीप उसकी बहन को मायके वालों से बात करने से भी मना करता था. देवसर एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम ने बताया कि पति-पत्नी इंदौर से घूमकर लौट रहे थे. दोनों बरका के रहने वाले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटना का लग रहा है।
Next Story