- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Singrauli: रेलवे फाटक...
मध्य प्रदेश
Singrauli: रेलवे फाटक के पास नाले में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Tara Tandi
6 April 2025 11:55 AM IST

x
Singrauli सिंगरौली : जिले के कोतवाली बैढ़न अंतर्गत चंद्रमा टोला रेलवे क्रॉसिंग के पास नाले में आज सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेते हुए शव का शिनाख्त करने में जुटी हुई है.
इस पूरे मामले में हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है. उक्त महिला उक्त टोले की नही है. आखिर महिला को कौन यहां लाकर हत्या किया है या फिर फेंक कर गया है. कई बिंदुओं पर पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है.
इधर मिली जानकारी के अनुसार चंद्रमा टोला रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिया के नीचे अज्ञात महिला का शव मिला है। स्थानीय सूत्रों की बातों पर गौर करें तो हत्या का नाले में शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है. इधर यह भी बताया जाता है कि नाले में पानी नहीं है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.
मौके पर पहुंची पुलिस महिला के शव को नाले से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. अभी तक पुलिस को यह सूचना नहीं मिली कि आखिर यह महिला कहां की है और कौन है. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले के विवेचना में जुट गई है.
TagsSingrauli रेलवे फाटकपास नालेमिला महिला शवपुलिस जांच जुटीDead body of a woman found near drain at Singrauli railway gatepolice started investigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





