- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Singrauli: बस स्टैंड...
मध्य प्रदेश
Singrauli: बस स्टैंड पर भीषण आग से दो बस खाक, एक की मौत
Tara Tandi
25 March 2025 12:16 PM IST

x
Singrauli सिंगरौली : सोमवार की देर रात 12.20 बजे बस स्टैंड में खड़ी दो यात्री बसों में अचानक आग लग गई. बसों में आग लगने से दोनों बसें धू-धू कर जलती रहीं. आग लगने का कारण अज्ञात है.
इस हादसे में विजय बस का खलासी हरीश पनिका बस में सो रहा था, जिसकी जलकर मौत हो गई. एक के बाद एक दो बसों में आग लगने से बस स्टैंड में अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया.
राहत की बात यह रही कि बस स्टैंड में खड़ी अन्य बसें चालक लेकर दूर चले गये नहीं तो आग की लपटें कई और बसों को अपने आगोश में ले लेतीं. आग की वजह से पूरे क्षेत्र में काला धुआं छाया रहा. स्थानीयजनों द्वारा आग लगने की सूचना पुलिस और नगर निगम के दमकल अमले को दी गई लेकिन दमकल वाहन के पहुंचने में देरी होने से देखते ही देखते दोनों बसें जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गई.
स्थानीयजनों द्वारा आग लगने की सूचना पुलिस और नगर निगम के दमकल अमले को दी गई, मौके पर पहुंचे ट्रैफिक टीआई दीपेंद्र सिंह, जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार ने फायर अमले के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई गई, तब तक दोनों बसें जलकर राख हो चुकी थीं.
TagsSingrauli बस स्टैंड भीषण आगदो बस खाकएक मौतMassive fire at Singrauli bus standtwo buses burnt to ashesone deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





