मध्य प्रदेश

भगवान झूलेलाल के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी से सिंधी समाज आक्रोशित: रायसेन कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Gulabi Jagat
4 Nov 2025 7:55 PM IST
भगवान झूलेलाल के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी से सिंधी समाज आक्रोशित: रायसेन कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
x
Raisen, रायसेन। रायसेनशहर में सिंधी समाज ने मंगलवार को कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले रायपुर के अमित बघेल नामक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर दिया गया।

ज्ञापन में बताया गया है कि रायसेन छग के अमित बघेल ने सार्वजनिक रूप से, जिसमें सोशल मीडिया पर भगवान झूलेलाल के प्रति अपमानजनक और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है।जो कि माफी लायक भी नहीं है।अमित बघेल के इस कृत्य से संपूर्ण सिंधी समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। सिंधी समाज ने एकजुट होकर कहा कि भगवान झूलेलाल उनके आराध्य देव हैं, जिनके प्रति उनकी अटूट श्रद्धाभाव और आस्था है।
समाज कहा कि ऐसी असंवेदनशील टिप्पणी को धार्मिक सद्भाव, सामाजिक एकता और सार्वजनिक शांति के लिए हानिकारक बताया। उन्होंने कलेक्टर से अमित बघेल के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी धर्म या समाज के इष्ट देव के प्रति ऐसी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग न कर सके।ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ समाजसेवी काका ख्यालदास, विष्णु खूबचंदानी हरीश बेलानी, कमलेश मुकेश बेलानी जगदीश खूबचंदानी रवि मुकेश गुरुनानी,नरेश छुग्गानी आदि शामिल रहे।
Next Story