- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sidhi: कुएं में तैरती...
मध्य प्रदेश
Sidhi: कुएं में तैरती हुई मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस
Tara Tandi
18 March 2025 12:27 PM IST

x
Sidhi सीधी : जिले के ग्राम पड़रा में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक युवक की लाश कुएं में तैरती हुई मिली. मृतक की पहचान 32 वर्षीय वासिस बारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मृतक के पिता रामबाबू बारी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या की गई है. उन्होंने बताया कि वासिस होली खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन गांव के ही कुछ लोगो ने पहले शराब पी और फिर उनके बेटे को भी शराब पिलाई. इसके बाद उसकी लाश कुएं में मिली.
परिजनों के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे जब वे कुएं के पास पहुंचे तो उन्होंने वासिस का शव पानी में तैरता हुआ देखा. इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है, और गांव में भी सनसनी फैल गई है.
इस मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी ने कहा कि पिता की शिकायत पर जांच की जा रही है. पुलिस हर पहलू पर बारीकी से पड़ताल कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, परिजनों ने इस घटना को हत्या करार दिया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है.
TagsSidhi कुएं तैरतीमिली युवक लाशजांच जुटी पुलिसDead body of a young man found floating in Sidhi wellpolice start investigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





