- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- नरेश रघुवंशी को कारण...
मध्य प्रदेश
नरेश रघुवंशी को कारण बताओ नोटिस, मनमर्जी की क्रमोन्नति और BEO कार्यालय में खरीदी मामला फिर गर्माया
Gulabi Jagat
9 Jun 2025 10:27 PM IST
x
Raisen, रायसेन। बीएमओ कार्यालय सिलवानी में विभागीय जांच टीम द्वारा प्रभारी बीएमओ नरेश रघुवंशी की नियम विरूद्ध अनुचित तरीके से प्रथम क्रमोन्नति का लाभ प्राप्त किया जाना, वित्तीय कार्यो के लिये अधिकृत न होने के बावजूद नियम विरूद्ध तरीके से वित्तीय कार्य अपने हस्ताक्षर से किये जाने की पुष्टि के बाद भी इस नियुक्ति से फिर सियासत गर्मा गई है।जबकि उनसे रिकबरी की राशि वसूल की जाना चाहिए थी।
मालूम हो कि किसिलवानी के तत्कालीन प्रभारी बीईओ नरेश रघुवंशी द्वारा मनमर्जी से अपनी सेवाकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रथम क्रमोन्नति का लाभ अनुचित तरीके से लेने एवं ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में नियम विरुद्ध की गई सामग्री खरीदी में वित्तीय कार्यो के लिये अधिकृत न होने के बावजूद नियम विरूद्ध तरीके से वित्तीय कार्य अपने हस्ताक्षर से किये जाने संबंधी खबरें दैनिक अखबारों में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजकद्वारा जांच टीम गठित कर जांच कराई गई जिसमें खबर पर सत्यता की मोहर लग गई।
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला रायसेन के पत्र क्रमांक शिका. काबनो/2025/4191, रायसेन दिनोंक 5.6.2025 में नरेश रघुवंशी, तत्कालीन प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सिलवानी) उच्च माध्यमिक शिक्षक शास.सी.एम. राईज उ.मा.वि.सिलवानी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। जिसमें उल्लेख किया है कि संदर्भ जॉच प्रतिवेदन दिनांक 06.02.2025.
एतद् द्वारा आपको सूचित किया जाता है कि आपकी नियुक्ति जिला पंचायत रायसेन के आदेश कमांक /स्था./ ./शिक्षा/जि.पं./06/3976 शिक्षा / जि.पं./06/ रायसेन दिनांक 11.07.2006 द्वारा अनारक्षित वर्ग में विषय रसायन शास्त्र में संविदा शाला शिक्षक वर्ग-01 पर शा.बा.उ.मा.वि. सिलवानी में की गई थी। लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र.भोपाल के आदेश कमांक / विशेष सेल/अध्या. प्रकोष्ठ / नियुक्ति/2018/100011 दिनांक 26.09.2018 से स्कूल शिक्षा विभाग की शालाओं में स्थानीय निकाय की सेवा के स्थान पर उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर शा.बा.उ.मा.वि.सिलवानी में पदस्थ किया गया। यह नियुक्ति मध्यप्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक संवर्ग) सेवा शर्ते एवं भर्ती नियम 2018 में निहित प्रावधानों के अध्याधीन दिनांक 01.07.2018 से मान्य की गई है। जबकि कार्यालय नगर परिषद सिलवानी के जारी आदेश कमांक / 1226 / स्थापना / शिक्षा / कमोन्नति/2018 सिलवानी दिनांक 26.12.2018 को सेवाकाल के 12 वर्ष पूर्ण करने पर प्रथम क्रमोन्नति वेतनमान 9300-34800 ग्रेड पे 4200 का लाभ दिनांक 25.07.2018 से नियम विरूद्ध तथा अनुचित तरीके से प्राप्त किया जा रहा है। दिनांक 25.07.2018 से प्रथम कमोन्नति का लाभ लिया गया है यह राशि ब्याज सहित वसूली योग्य है। जिला शिक्षा अधिकारी रायसेन के आदेश कमांक / स्था-1/बी.ई. ओ./ प्रभार/2016/3995 दिनांक 26.08.2016 के कम में दिनांक 29.08.2016 से 27.11.2024 तक प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सिलवानी के दायित्वों का निर्वहन किया गया है।
सुनील कुमार रजक प्राचार्य शा. कन्या उ.मा.वि. गैरतगंज के द्वारा दिनांक 06.04.2021 से 25.05.2024 तक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सिलवानी में आहरण एवं संवितरण अधिकारी के दायित्वों का निर्वहन किया गया है। उक्त अवधि में आपके द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल द्वारा मार्च-अप्रैल 2023-24 में जारी किया गया।इनके कार्यकाल में कम्प्यूटर, वाटर प्यूरीफायर सहित अन्य लाखों की सामग्री खरीदी चर्चाओं में रही थी।
TagsBEOनरेश रघुवंशीकारण बताओ नोटिसमनमर्जीक्रमोन्नतिबीईओ कार्यालयजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





