- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शिवराज सिंह चौहान ने...
मध्य प्रदेश
शिवराज सिंह चौहान ने दो किमी तक चलाई साइकिल, भारत को स्वस्थ बनाने का दिया संदेश
SHIDDHANT
30 Aug 2025 9:07 PM IST

x
BHOPAL भोपाल: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दो किलोमीटर तक साइकिल चलाई और भारत को स्वस्थ बनाने की अपील की। विदिशा दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ऊर्जा और उत्साह से लबरेज नजर आए। उन्होंने पूरे दिन अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत कर जनता से सीधा संवाद किया। इसी कड़ी में जब शिवराज सिंह खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित खेल दिवस कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे तो युवाओं का जोश देखने लायक था। युवाओं से बातचीत के बाद शिवराज सिंह खुद भी मैदान में उतर आए। उन्होंने युवाओं व स्कूली बच्चों के साथ एसआईटी कॉलेज से लेकर आरटीओ दफ्तर तक लगभग दो किलोमीटर तक साइकिल चलाई।
इस दौरान उन्होंने सबको यह संदेश दिया, “मन में रखो एक ही सपना, स्वस्थ बनाना है भारत अपना।” इससे पहले केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा था कि स्वदेशी ही भारत की असली शक्ति है। अगर हमें आगे बढ़ना है, तो हमें स्वदेशी को अपनाना होगा। स्वदेशी सिर्फ वस्त्र या वस्तु नहीं, यह आत्मनिर्भरता का मंत्र है। यह हमारे किसानों की मेहनत का सम्मान है, हमारे कारीगरों के हुनर की पहचान है और हमारे उद्योग व युवाओं की ताकत है। उन्होंने कहा था कि स्वदेशी यानी अपनी माटी की खुशबू है। स्वदेशी यानी वह सामान, जिसे बनाने में हमारे देशवासियों का पसीना बहा है। जब हम स्वदेशी अपनाते हैं, तो हम सिर्फ एक वस्तु नहीं चुनते, बल्कि भारत के भविष्य को चुनते हैं। स्वदेशी से ही गांव मजबूत होंगे, किसान संपन्न होंगे, उद्योग बढ़ेंगे और भारत आत्मनिर्भर बनेगा।
Tagsशिवराज सिंह चौहानविदिशा दौराकेंद्रीय कृषि मंत्रीग्रामीण विकास मंत्रीसाइकिल रैलीस्वस्थ भारतफिटनेस अभियानखेल महोत्सवस्वदेशी अपनाओआत्मनिर्भर भारतकिसान कल्याणयुवा संवादजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





