
x
छग
Raigarh. रायगढ़। लैलूंगा थाना पुलिस ने लूटपाट के दो मामलों का खुलासा करते हुए इलाके के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई है। पहला मामला 27 अगस्त की रात का है। जानकारी के मुताबिक, बसंत भोय अपने साथी नेहरू भोय के साथ बाइक पर ग्राम राजपुर जा रहा था। दोनों ने रास्ते में डगला पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाया और जैसे ही बाहर निकले, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए बाइक की चाबी छीनी और उनकी प्लेटिना मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-13 BD 7696) लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। उसकी शिकायत पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 224/2025 धारा 309(3) BNS दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस की तफ्तीश और गिरफ्तारी
थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे ने पीड़ित से हमलावरों का हुलिया और घटनास्थल की जानकारी ली। पूछताछ और सुरागों के आधार पर पुलिस का शक इंदिरानगर निवासी विक्की सारथी पर गहराया। जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने साथी हनीस राठौर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई प्लेटिना बाइक बरामद की। पूछताछ में दोनों ने एक और लूटपाट की घटना को अंजाम देने का भी खुलासा किया।
दूसरी वारदात का खुलासा
गिरफ्तार आरोपी विक्की सारथी ने बताया कि 26 जून को उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर इंदिरानगर में सावन पैंकरा से एक मोटरसाइकिल HF-Delux (क्रमांक CG-13 Z-2614) और तीन मोबाइल फोन लूटे थे। उसने बताया कि लूटी गई बाइक खुद ने रखी जबकि मोबाइल फोन अपने साथियों में बांट दिए। इस मामले में थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 184/2025 धारा 309(6), 127(2) BNS दर्ज है। फिलहाल इस मामले के तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी
विवेकी उर्फ विक्की सारथी, पिता राजेन्द्र सारथी, उम्र 29 वर्ष, निवासी फोकटपास इंदिरानगर वार्ड लैलूंगा।
हनीस राठौर, पिता विजय राठौर, उम्र 21 वर्ष, निवासी इंदिरानगर वार्ड लैलूंगा, मूल निवासी शिवपुरी (म.प्र.)।
बरामदगी
मोटरसाइकिल HF-Delux क्रमांक CG-13 Z-2614, कीमत ₹40,000
मोटरसाइकिल प्लेटिना क्रमांक CG-13 BD 7696, कीमत ₹60,000
पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में खौफ
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने कहा कि लैलूंगा पुलिस ने तत्परता और सतर्कता दिखाते हुए दोनों लूट मामलों का सफल खुलासा किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से जहां आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है, वहीं इलाके में लगातार हो रही लूट की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पुलिस लगातार इलाके में गश्त और निगरानी बढ़ा रही है ताकि ऐसे अपराधियों को जल्दी पकड़ा जा सके और नागरिक सुरक्षित महसूस करें।
Tagsलैलूंगा लूटपाटरायगढ़ पुलिसविक्की सारथीहनीस राठौरमोटरसाइकिल बरामदबदमाश गिरफ्तारबसंत भोयराजपुर लूटसावन पैंकरा लूटपुलिस कार्रवाईLalunga robberyRaigarh policeVicky SarathiHanis Rathoremotorcycle recoveredmiscreant arrestedBasant BhoiRajpur robberySawan Pankra robberypolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





