- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Shimla: चिट्टे की...

x
Shimla: नशे के विरुद्ध पुलिस की किलेबंदी के बाद भी रोहड़ू क्षेत्र में नशा पहुंच रहा है तथा युवा इसकी गर्त में फंसकर अपनी जान दे रहे हैं। रोहड़ू क्षेत्र में अब एक 19 वर्षीय युवक द्वारा चिट्टे की ओवरडोज से मौत होने की सूचना है। पुलिस के अनुसार उपमंडल रोहड़ू के अंतर्गत सब तहसील जांगला के मंघारा गांव का 19 वर्षीय युवक मोहित पुत्र टंकू राम को शुक्रवार को सिविल अस्पताल रोहड़ू में इलाज के लिए लाया गया। पुलिस के अनुसार बताया जाता है कि युवक चिट्टा (नशे) का आदि था। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही थोड़ी देर बाद युवक की मौत हो गई। मौत का कारण युवक द्वारा चिट्टे की ओवरडोज बताया जा रहा है।
डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया की पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है कि क्या युवक की मौत नशे के ओवरडोज से ही हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है तथा आगे कि जांच जारी है। वहीं दूसरी ओर रविवार को पुलिस ने रोहड़ू से करीब तीन किलोमीटर दूर रोहड़ू चिडगांव मार्ग पर लंबाखाटल के पास एक अज्ञात शव बरामद किया है। यह शव नेपाली मूल के व्यक्ति का बताया जा रहा है जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के नागरिक अस्पताल रोहड़ू के शव गृह में रखा गया है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
TagsShimlaचिट्टेओवरडोजयुवकमौत Shimladrug overdoseyouthdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





