मध्य प्रदेश

Sheopur: सीप नदी के तेज बहाव में डूबा युवक, 14 घंटे बाद मिला शव

Sarita
10 July 2025 12:12 PM IST
Sheopur: सीप नदी के तेज बहाव में डूबा युवक, 14 घंटे बाद मिला शव
x
Sheopur श्योपुर : जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को नहाने गया एक युवक मानपुर सीप नदी के तेज बहाव में बह गया। गुरुवार सुबह करीब 10.20 बजे उसका शव घटनास्थल से थोड़ी दूर पुलिया के पास मिला।
जानकारी के अनुसार, मानपुर निवासी कान्हा खटीक का पुत्र गिर्राज खटीक मानपुर की सीप नदी में नहाने गया था। इसी दौरान गिर्राज पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मानपुर थाना टीआई पप्पू यादव बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती तलाशी में सफलता नहीं मिलने पर जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई।
एसडीआरएफ ने नाव से तलाशी अभियान शुरू किया। अंधेरा होने के कारण करीब 8 बजे तलाशी अभियान रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह करीब 10.20 बजे गिर्राज खटीक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मानपुर थाना प्रभारी और प्रशासनिक टीम तलाशी अभियान पर नजर रखे हुए थी।
Next Story