- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sheopur: नशे में धुत...
मध्य प्रदेश
Sheopur: नशे में धुत ड्राइवर ने बिजली का खंभा तोड़, घर में घुसा ट्रक
Sarita
24 Jun 2025 10:12 AM IST

x
Sheopur श्योपुर: श्योपुर में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. यह घटना खातोली हाईवे पर स्थित प्रेमसर गांधी नगर गांव की है, जहां एक अनियंत्रित ट्रक बिजली के खंभे को तोड़ता हुआ सीधा एक घर में जा घुसा. इस हादसे में घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि उस समय घर में सो रहे सभी परिवार के सदस्य सुरक्षित बच गए. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. सड़क पर बिजली के खंभे और अन्य सामान टूटने से चारों तरफ मलबा फैल गया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ट्रक चालक को भी गंभीर चोटें आई होंगी. ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. घर की छत के सामने रखे बांस, लट्ठे और लकड़ियां टूटकर अंदर गिर गईं|
बिजली के खंभे से टकराने से पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था ठप हो गई है. तारों में खिंचाव होने से आसपास के अन्य खंभे भी टूट गए. हादसे की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है. ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक चालक नशे में था और लापरवाही से तेज गति से ट्रक चला रहा था। यह ट्रक कोटा से श्योपुर की ओर आ रहा था। गनीमत रही कि गांव का ट्रांसफार्मर पहले से ही खराब था और बिजली बंद थी, नहीं तो हादसा और भी भयावह हो सकता था।
Next Story





