मध्य प्रदेश

Sheopur: नदी में मिला शव, फैली सनसनी

Sarita
11 Sept 2025 6:10 AM IST
Sheopur: नदी में मिला शव, फैली सनसनी
x
Sheopur श्योपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के क्रेशर गिट्टी इलाके में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब मोर डूंगरी नदी के पास एक अज्ञात शव मिला। नदी में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। थाना प्रभारी टीआई सतीश चौहान ने बताया कि बुधवार को डायल 112 पर सूचना मिली थी कि नदी में एक शव तैर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि मृतक की मौत बीती रात नदी में डूबने से हुई है।
शव की स्थिति और चेहरे पर चोट के निशान से लग रहा है कि मृतक संभवतः नदी में मुंह के बल गिरा होगा, जिससे उसकी मौत हुई है। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना भेज दी है और ग्रामीण इलाकों में गुमशुदा लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। टीआई चौहान ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक की पहचान और घटनास्थल की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त का इंतजार कर रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।
Next Story