- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Shahdol: दर्शन कर लौट...
मध्य प्रदेश
Shahdol: दर्शन कर लौट रहे परिवार का वाहन पेड़ से टकराया, तीन महिलाओं की मौत, चार घायल
Sarita
7 July 2025 9:55 AM IST

x
Shahdol शहडोल: जिले के ब्याहारी थाना क्षेत्र के जोरा में एक तेज रफ्तार तूफान वाहन पेड़ से टकरा गया, जिसमें तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और अयोध्या दर्शन कर लौट रहे थे. तभी रास्ते में वाहन एक पेड़ से टकरा गया. घटना की सूचना मिलने के बाद ब्याहारी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि ब्याहारी थाने के जोरा गांव के पास चार पहिया वाहन तूफान क्रमांक सीजी 10 बीपी 8657 सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया. वाहन में सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई|
पुलिस के मुताबिक वाहन में कुल 20 लोग सवार थे. चालक के अलावा सभी महिलाएं और बच्चे हैं. घटना सोमवार सुबह 4:40 बजे की है. घायलों ने पुलिस को बताया कि वे छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और अयोध्या दर्शन कर घर लौट रहे थे. तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया. स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस और पुलिस वाहन से ब्यावरी अस्पताल भिजवाया। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने तीन महिलाओं की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला गायत्री कवर 55, मालती पटेल 50 और इंदिरा बाई की मौके पर ही मौत हो गई।
चार की हालत गंभीर है, जिन्हें सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया है। मृतकों के परिजनों को फोन पर सूचना दे दी गई है। वे ब्यावरी के लिए रवाना हो गए हैं। सभी महिलाएं तूफान वाहन से अयोध्या दर्शन करने गई थीं और छत्तीसगढ़ लौट रही थीं, तभी यह दुखद हादसा हो गया।
TagsShahdolदर्शनपरिवारवाहनपेडतीनमौतचारघायलShahdolDarshanfamilyvehicletreethreedeathfourinjured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





