- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Shahdol: अज्ञात वाहन...

x
Shahdol शहडोल: शहडोल के ब्याहारी थाना क्षेत्र के गुरा घाटी में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा शहडोल-रीवा मार्ग पर हुआ। सड़क पर पड़े शव और क्षतिग्रस्त बाइक को देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरुण पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जिस इलाके में हादसा हुआ, वह सुनसान है, इसलिए कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला। मृतकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है, लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। बाइक पर नंबर प्लेट न होने से पहचान में भी दिक्कत आ रही है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।
TagsShahdolवाहनबाइककुचलादोमौतShahdolvehiclebikecrushedtwodeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





