- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Shahdol: पुलिस ने बड़ी...
मध्य प्रदेश
Shahdol: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल Gambling racket का पर्दाफाश
Sarita
25 Dec 2025 12:45 PM IST

x
Shahdol: जिले में जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाई-प्रोफाइल जुआ रैकेट का पर्दाफाश किया है। सिंहपुर थाना पुलिस ने केरहा के जंगल में दबिश देकर जुए के बड़े फड़ को पकड़ा और 40 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त किया है।जानकारी के अनुसार, केरहा के जंगल में लग्जरी कारों की हेडलाइट की रोशनी में जुआ खेला जा रहा था। सिंहपुर पुलिस की इस सनसनीखेज कार्रवाई में शहडोल शहर के नामचीन 11 जुआरियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से 7 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि 4 आरोपी फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केरहा के जंगल में शहडोल, अनूपपुर और उमरिया जिलों के लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर सिंहपुर थाना पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी करते हुए कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, इस जुआ फड़ का मास्टरमाइंड रामजी शर्मा बताया जा रहा है। मौके से पुलिस ने 3 लग्जरी कारें, 9 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 27 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। जब्त की गई सामग्री की कुल कीमत 40 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे जुआ नेटवर्क की जांच की जा रही है।
TagsShahdolपुलिसकार्रवाईGambling racketपर्दाफाश ShahdolPoliceactionexposed जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





