मध्य प्रदेश

Shahdol: अवैध कोयला खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10 खदानें बंद

Sarita
20 April 2025 9:45 AM IST
Shahdol: अवैध कोयला खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10 खदानें बंद
x
Shahdol शहडोल: शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अमलाई के बटुरा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित 10 से अधिक कोयला खदानों को जेसीबी मशीनों की मदद से बंद करा दिया गया है। इस अभियान के दौरान करीब 30 टन अवैध कोयला भी जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक बटुरा गांव में संचालित अवैध खदानों से बिना किसी सुरक्षा उपाय के कोयले का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा था, जिससे स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा था। अमलाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस अभियान की योजना बनाई और मौके पर पहुंचकर अवैध खदानों को चिन्हित किया। अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि बटुरा क्षेत्र में अवैध कोयला खदानों को जेसीबी से भरकर बंद करा दिया गया है।
इस तरह की गतिविधियां किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। कोयला खनन से जुड़े अन्य अवैध मामलों की भी जांच जारी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कोयला कारोबार से जुड़े अवैध तत्वों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इन अवैध खदानों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा था, कार्रवाई से हम सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
Next Story