मध्य प्रदेश

Shahdol News: वनसुकली में नर भालू की रहस्यमय मौत, जांच जारी

Sarita
9 July 2025 10:55 AM IST
Shahdol News:  वनसुकली में नर भालू की रहस्यमय मौत, जांच जारी
x
Shahdol News: अमझोर वन परिक्षेत्र के वनसुकली में एक नर भालू मृत पाया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में आकाशीय बिजली गिरने से मौत की आशंका जताई गई है। एक महीने में भालू की यह दूसरी मौत है, जिससे वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।वन परिक्षेत्र अमझोर के अंतर्गत वनसुकली में एक नर भालू मृत पाया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और भालू के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
फिलहाल भालू की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में आकाशीय बिजली गिरने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।मंगलवार सुबह वनसुकली बीट के राजस्व क्षेत्र में स्थानीय निवासियों ने भालू का शव देखा और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन परिक्षेत्र अधिकारी तरुणेंद्र सिंह ने बताया कि भालू के शव को कब्जे में लेकर डॉग स्क्वायड की मदद से आसपास के क्षेत्र में तलाशी ली गई। भालू के सभी अंग सुरक्षित पाए गए और शिकार के कोई निशान नहीं मिले।
Next Story