मध्य प्रदेश

Shahdol News: घर से बेची जा रही थी अंग्रेजी शराब, पुलिस ने मारा छापा

Sarita
4 April 2025 12:49 PM IST
Shahdol News:  घर से बेची जा रही थी अंग्रेजी शराब, पुलिस ने मारा छापा
x
Shahdol News: विशेष अभियान के तहत शहडोल जिले की ब्याहारी पुलिस ने एक बार फिर अवैध शराब की बिक्री पर कार्रवाई करते हुए 58 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की, जिसकी कीमत 50 हजार से अधिक है. पुलिस ने यह कार्रवाई चरका गांव स्थित एक घर में दबिश देकर की. पुलिस को देखते ही आरोपी घर के पिछले दरवाजे से भाग गया. अब पुलिस ने उसकी तलाश के लिए टीम गठित कर दी है. बताया गया कि ब्याहारी पुलिस को चरका गांव स्थित एक घर से अंग्रेजी शराब की बिक्री की सूचना मिली थी. पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी ने एक विशेष टीम गठित की. टीम का नेतृत्व सहायक उपनिरीक्षक गया प्रसाद कनौजिया को सौंपा गया. जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर घर में दबिश दी|
लेकिन, पुलिस को यह नहीं पता था कि घर के पीछे भी एक दरवाजा है, जिसके जरिए आरोपी भाग निकला. हालांकि, तलाशी के दौरान पुलिस ने घर के कमरे में पलंग के नीचे कार्टून में रखी अंग्रेजी शराब की बोतलें जब्त की. पुलिस ने कुल 58 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की. जब्त शराब की कीमत 50 हजार से अधिक है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पंकज कोल के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह शराब कहां से आई थी।
Next Story