मध्य प्रदेश

Shahdol News: दो तेज रफ्तार ट्रकों की भिड़ंत से ब्याहारी बांधवगढ़ मार्ग जाम, दोनों चालक घायल

Sarita
16 Jun 2025 12:24 PM IST
Shahdol News: दो तेज रफ्तार ट्रकों की भिड़ंत से ब्याहारी बांधवगढ़ मार्ग जाम, दोनों चालक घायल
x
Shahdol News: ब्याहारी थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. इस घटना में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. बीच सड़क पर हुए इस हादसे से बांधवगढ़ ब्याहारी मार्ग पर एक घंटे तक जाम लगा रहा. घटना बांधवगढ़ मानपुर से ब्याहारी मार्ग पर बसही के पास हुई, जहां दोनों ट्रकों की भिड़ंत से सड़क पर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा. इससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा|
स्थानीय निवासियों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. सड़क पर एक घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. दोनों ट्रक बीच सड़क पर आमने-सामने टकरा गए. जिसे हटाने में एक घंटे का समय लग गया. पुलिस के मुताबिक एक ट्रक मानपुर की तरफ से आ रहा था, जिसमें रेत भरी हुई थी, जबकि दूसरा ट्रक रेत लेने जा रहा था|
अचानक हुई टक्कर के कारण दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पुलिस ने जेसीबी व अन्य उपकरणों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। ट्रकों के सड़क से हटते ही यातायात फिर से सामान्य होने लगा। दोनों घायल चालकों का ब्यावरी सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल चालकों के नाम अभी उजागर नहीं हुए हैं। एक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story