- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Shahdol : चलती लग्जरी...

x
Shahdol शहडोल: शहर के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती लग्जरी कार में अचानक आग लग गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर की चौपाटी के पास पेट्रोल पंप के सामने बीच सड़क पर हुई। कार से अचानक धुआं उठता देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका। चालक और स्थानीय लोगों की तत्परता से कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी कार जल गई।
घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। आग और धुएं के चलते दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने स्थिति को संभालते हुए दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को रोका, जिससे किसी अन्य दुर्घटना की संभावना टल गई।
TagsShahdolकारआगcarfire जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





