- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Shahdol:पति ने पत्नी...
मध्य प्रदेश
Shahdol:पति ने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या, रातभर शव के पास बैठा रहा
Sarita
29 Dec 2025 8:47 AM IST

x
Shahdol: एक दर्दनाक और डरावनी घटना गोहपारू थाना क्षेत्र के बरहा गांव में सामने आई है। पति दिनेश सिंह गोंड ने अपनी पत्नी शांति बाई को लाठी-डंडे से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के अनुसार, पति ने डिनर (रात का खाना) बनाने की पत्नी से मांग की थी, लेकिन जब पत्नी ने इनकार किया तो गुस्साए पति ने हाथ में लाठी लेकर पत्नी पर हमला कर दिया।हत्या के बाद आरोपी रातभर शव के पास बैठा रहा। सुबह होते ही वह पत्नी के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, लेकिन तभी उसकी साली मौके पर पहुंची और हत्या का सच उजागर कर दिया।गोहपारू थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।घरेलू हिंसा का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
TagsShahdolपत्नीहत्याwifemurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





