- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Shahdol : नशे में धुत...
मध्य प्रदेश
Shahdol : नशे में धुत कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
Sarita
1 Jan 2026 12:04 PM IST

x
Shahdol शहडोल: ब्यौहारी थाना अंतर्गत शहडोल–रीवा मार्ग पर स्थित तहसील कार्यालय के पास बुधवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार कार चालक ब्यौहारी अस्पताल में पदस्थ कर्मचारी है, जो घटना के समय शराब के नशे में कार चला रहा था। इसी दौरान ब्यौहारी से बुढ़वा की ओर जा रहे बाइक सवारों को तहसील कार्यालय के सामने तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे को देख आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से ब्यौहारी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर हालत में उपचाराधीन है। मृतक की पहचान और घायल के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस के अनुसार कार चालक नशे में धुत था, जिसे भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में लेकर अस्पताल में उसका उपचार कराया और मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस ने मौत के मामले में मर्ग कायम कर लिया है तथा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
TagsShahdolनशेचालकबाइकटक्करयुवकमौत Shahdolintoxicationdrivermotorcyclecollisionyoung mandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





