- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Shahdol: अज्ञात महिला...
मध्य प्रदेश
Shahdol: अज्ञात महिला का संदिग्ध हालत में नाले में मिला शव
Sarita
16 Feb 2026 11:48 AM IST

x
Shahdol शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिंहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दूधी मुड़ना नाला में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। महिला का शव बोरे में बंद कर उसमें पत्थर बांधकर नाले में फेंका गया था।स्थानीय लोगों ने नाले में बोरा पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सिंहपुर पुलिस ने बोरे को बाहर निकलवाया, जिसमें महिला का शव मिला। शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
आशंका है कि महिला के साथ गलत काम करने के बाद उसकी हत्या कर शव बोरे में भरकर नाले में फेंका गया। मृतका की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि महिला के हाथ पर ॐ और “DR” का टैटू निशान बना हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। नाले में महिला का शव मिलने की खबर से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी की रिपोर्टों से भी मिलान किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
TagsShahdolमहिलासंदिग्धशव Shahdolwomansuspectdead body जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





