मध्य प्रदेश

Sehore : बिजली फाल्ट से टेंट हाउस जलकर राख, भारी नुकसान

Sarita
9 Aug 2025 11:59 AM IST
Sehore : बिजली फाल्ट से टेंट हाउस जलकर राख, भारी नुकसान
x
Sehore: सीहोर जिले के शाहपुर कौड़िया में शनिवार तड़के एक टेंट हाउस की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह लगभग 5 बजे दुकान से धुआं उठता देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और आग की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना पाकर फायर ब्रिगेड चालक आरिफ खान और फायरमैन कमरुद्दीन टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पहुंचे। आग इतनी तेज थी कि लपटें आसमान छू रही थीं। ग्रामीण भी बाल्टी, टंकियों और पाइप से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। दमकल और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सकाप्रारंभिक अनुमान के अनुसार, करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इसमें स्टेज, पंडाल, सजावट के कपड़े, कुर्सियां और अन्य उपकरण शामिल थे।
प्रारंभिक जांच में आग का कारण बिजली लाइन में फॉल्ट बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड चालक आरिफ खान ने कहा कि दुकानदार ने बिजली फॉल्ट का जिक्र किया है, लेकिन लाइन में खराबी कैसे हुई और आग कैसे फैली, यह अभी स्पष्ट नहीं है। बिजली विभाग और पुलिस मिलकर जांच कर रहे हैं।
Next Story